
देहरादून : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से एक दिल को झकझोर कर
देने वाली ह्रदय विदाराक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। इस सड़क दुर्घटना में 12 यात्रियों के मारे जाने की बात सामने आई है वही सात से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं । घटना के संबंध में बताया जाता है कि रुद्रप्रयाग के पास रतौली में बदरीनाथ हाईवे पर एक टेंपो ट्रैवलर वाहन यात्रियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान यात्रियों को लेकर जा रही टेंपो ट्रेवलर वहां बदरीनाथ हाईवे पर स्थित अलकनंदा नदी में चालक के असंतुलित हो जाने पर गिर गई । वाहन के नदी में गिरने के बाद वहां मौजूद लोग बीच बचाव करने घटना स्थल पर पहुंच गए। लोगों के बीच बचाव करने के दौरान इस घटना में करीब 12 यात्री के मरने की आंशका जताई गई । वहीं टेंपो में सवार सात यात्री के घायल होने की भी बात कही जा रही है । हालांकि इस घटना में कितने लोगों की मृत्यु हुई है और कितने आदमी स्पष्ट रूप से घायल है इसकी कोई अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है । घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी घायल लोगों को स्वास्थ्य चिकित्सा के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी का इलाज चल रहा है।