
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के ठीक कई दिन पूर्व आयकर विभाग की ओर से सीएम के करीबी निजी सचिव सहित कई जगहों में छापेमारी की गई। इनमें से मुख्य रूप से झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनिल श्रीवास्तव सहित कल्याण विभाग के कई जगहों में आयकर विभाग की ओर से छापेमारी की गई है। कहा जा रहा है कि जांच एजेंसी द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीएम के निजी सचिव तथा उनसे संबधित कई लोगों के ठिकानों में छापेमारी की गई है। फिलहाल जांच ऐजेंसी गहन जांच पड़ताल में जुटी हुई है।