सिद्धू की संभावित ताजपोशी से कैप्‍टन नाराज, नेतृत्‍व में चुनाव लड़ने से किया इंकार

0
fastlive news

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के लिए पंजाब की कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू का पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनने की संभावना मजबूत होते देख पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शीर्ष नेतृत्व से नाराजगी जताती है।
सूत्रों के अनुसार कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को साफ कह दिया है कि सिद्धू अगर प्रदेश अध्यक्ष बनते हैं तो वे उनके नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेंगे।
हालांकि कांग्रेस पार्टी की तरफ से सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन सूत्रों का कहना है कि सिद्धू ने पंजाब में अपने समर्थकों से कह दिया है कि वे अध्यक्ष बनने जा रहे हैं।
वहीं कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि पंजाब में तमाम बड़े नेता जो कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी के साथ हैं, वे भी सिद्धू को अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज हो सकते हैं और शीर्ष नेतृत्व अगर उनकी बात नहीं मानता तो पंजाब में पार्टी टूट भी सकती है।
पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और विधानसभा चुनाव से पहले अगर सिद्धू की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होती है तो वह अपने समर्थकों को विधानसभा चुनाव लड़ने का टिकट दिलाने में कामयाब हो सकते हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी सुनील जाखड़ पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं।
सिद्धू ने लंबे समय से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है और कैप्टन सरकार की तरफ से दिया गया ऊर्जा मंत्रालय भी उन्होंने स्वीकार नहीं किया था। सिद्धू ने हाल ही में एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा था कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को लेकर सिद्धू के विजन का हमेशा मान रखा है। ऐसा माना जा रहा था कि सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर दबाव डालने के लिए वह ट्वीट किया था।
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन