देशी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Koo का नया लोगो लॉन्‍च

0
fastlive news

नई दिल्‍ली। देशी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ‘कू’ (Koo) ने अपना नया लोगो लॉन्च किया है. नया चिह्न एक पीली चिड़िया ही है, लेकिन एक नये रूप में. ‘कू’ का नया लोगो अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर ने अपने 65वें जन्मदिन के अवसर पर लॉन्च किया है. ‘कू’ एक भारतीय माइक्रो ब्लॉगिंग साइट है, जो कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है. इस ऐप को मार्च 2020 में लॉन्च किया गया था और अब तक ‘कू’ के पास 6 मिलियन से अधिक यूजर्स हो गए हैं.
आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर ने इस मौके पर कहा, सामाजिक संपर्क और सूचना का प्रवाह सभ्य समाज के संकेत हैं. ‘कू’ ऐप देश और दुनियाभर में लाखों लोगों को जोड़ रहा है. आज मैं ‘कू’ ऐप के नये लोगो को लॉन्च करके खुश हूं. इतने कम समय में इस तरह का शानदार सोशल मीडिया ऐप बनाने के लिए अप्रमेय और उनकी टीम को मेरी ओर से बधाई.
नन्हा पक्षी उड़ने के लिए तैयार
कू के सह-संस्थापक अप्रमेय राधाकृष्ण ने इस अवसर पर कहा, हम अपनी नयी पहचान को सबके सामने लाने के लिए बहुत उत्साहित हैं. यह नया रूप है और हमारी नन्ही पीली चिड़िया के बालपन से किशोरावस्था में बढ़ने का संकेत है. यह चिड़िया सकारात्मकता से भरी हुई है और लोगों को जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में सबसे सकारात्मक तरह से वार्ता और चर्चा करने के लिए प्रेरित करेगी. यह नन्हा पक्षी उड़ने के लिए तैयार है. हम गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के आभारी हैं कि उन्होंने अपने 65वें जन्मदिन पर ‘कू’ के नये लोगो को लॉन्च किया.
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन