यामी गौतम ने ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ के निर्देशक से शादी की

0
fastlive news

मुंबई। ‘विक्की डोनर’ और ‘बाला’ जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस यामी गौतम ने फिल्ममेकर आदित्य धर से शादी कर ली है। 32 साल की यामी और 38 साल के आदित्य ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, “परिवार के आशीर्वाद से आज हम एक इंटिमेट वेडिंग सेरेमनी में शादी के बंधन में बंध गए हैं। बहुत ही निजी लोग होने के नाते हमने खुशी के इस मौके का जश्न अपने परिवार के साथ मनाया। प्यार और दोस्ती की यात्रा शुरू करने के साथ हम आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।”
‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ के निर्देशक हैं आदित्य
आदित्य धर ने 2019 में ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ से बतौर निर्देशक बॉलीवुड में कदम रखा था। 2016 में उरी में हुए आतंकी हमले और फिर बदले के लिए भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ड इस फिल्म के लिए आदित्य को बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। उनकी अगली फिल्म ‘द इम्मोर्टल अश्वथामा’ है, जिसमें ‘उरी’ फेम विक्की कौशल ही मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म महाभारत के पात्र अश्वथामा पर आधारित है।
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन