मास्‍टरकार्ड के खिलाफ RBI की कड़ी कार्यवाही, नए कार्ड जारी करने पर रोक

0
fastlive news

भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने बैंकों की ओर नए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और प्रीपेड कार्ड जारी करने को लेकर बुधवार को बड़ा फैसला लिया है.
दरअसल, RBI ने बुधवार को मास्‍टरकार्ड एशिया/पैसिफिक पीटीई लिमिटेड (मास्टरकार्ड) के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कड़े कदम उठाए हैं. केंद्रीय बैंक ने मास्‍टरकार्ड को 22 जुलाई 2021 से अपने कार्ड नेटवर्क में नए घरेलू ग्राहकों को शामिल करने पर बैन लगा दिया है.
आरबीआई ने यह कार्यवाही पेमेंट सिस्‍टम डाटा के स्‍थानीय स्‍टोरेज के नियमों का पालन न करने पर की है। बैंक ने कहा कि अत्‍यधिक समय और पर्याप्‍त अवसर देने के बावजूद मास्‍टरकार्ड ने पेमेंट सिस्‍टम डाटा के स्‍थानीय स्‍टोरेज को लेकर जारी गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन नहीं किया है.
रिजर्व बैंक ने मास्‍टरकार्ड से कहा है कि वह सभी कार्ड जारीकर्ता बैंक और गैर-बैंक संस्‍थाओं को इस आदेश के बारे में सूचित करेगा. आरबीआई ने मास्‍टरकार्ड के खिलाफ यह सुपरवाइजरी कार्यवाही पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्‍टम एक्‍ट 2007 की धारा 17 के तहत की है.
मौजूदा मास्‍टरकार्ड ग्राहकों पर कोई असर नहीं
हालांकि आरबीआई ने कहा है कि उसके इस आदेश का मौजूदा कार्ड ग्राहकों पर कोई असर नहीं होगा. बता दें कि मास्‍टरकार्ड को पीएसएस एक्‍ट के तहत देश में कार्ड नेटवर्क का संचालन करने के लिए पेमेंट सिस्‍टम ऑपरेटर के तौर पर मंजूरी दी गई है.
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन