प्रधानमंत्री मोदी के मुकाबले विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं: संजय

0
fastlive news

मुंबई। महाराष्ट्र की सियासी हवा आए दिन अपना रुख बदल रही है। एक ओर जहां राज्य की महा विकास अघाड़ी सरकार में खटपट की खबरें सामने आ रही हैं तो वहीं चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की विपक्ष को एकजुट करने की बात सामने आई है।
इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों की झड़ी लगा दी।
संजय राउत का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुकाबले विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं है और जब तक विपक्ष के पास उनके मुकाबले का कोई चेहरा नहीं आता तब तक कोई चांस नहीं है। उन्होंने कहा, मोदी के मुकाबले एनसीपी प्रमुख शरद पवार सबसे सही उम्मीदवार हैं।
उन्होंने कहा कि 2024 में बिना किसी बड़े चेहरे के नरेंद्र मोदी को हराना मुश्किल होगा, शरद पवार इसके लिए सही विकल्प हैं। हालांकि राहुल गांधी एक बड़े कांग्रेस नेता हैं, लेकिन उनसे भी बड़े नेता अभी मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भी लीडरशिप को लेकर संकट है इसीलिए अभी तक पार्टी अध्यक्ष नहीं चुन पाए है।
गौरतलब है कि संजय राउत का बयान ऐसे समय पर आया है जब हाल में ही चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि किशोर विपक्ष को एक जुट करने की कवायद में जुटे हैं। दरअसल, प्रशांत किशोर पूर्व में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से कई मुलाकातें कर चुके हैं।
विधानसभा चुनाव 2024 में अकेले मैदान में उतरेगी कांग्रेस
इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस ने वर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है। महाराष्ट्र प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला पार्टी करेगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 2014 में फैसला किया था, वैसे ही हमारी अपनी रणनीत है।
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन