15 अग. से पहले कई शहरों को दहलाना चाहते थे आतंकवादी: ADG प्रशांत कुमार

0
fastlive news

राजधानी लखनऊ में आतंकी संगठन अलकायदा के आतंकवादि‍यों को लेकर आज सुबह से चल रही एटीएस की कार्यवाही के बाद अभी अभी यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि लखनऊ से गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादी अलकायदा समर्थित एक संगठन से जुड़े हुए थे।

एटीएस की कार्यवाही में गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादी अलकायदा समर्थित एक आतंकी संगठन से जुड़े हुए थे। यह संगठन उमर नामक एक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा था।

यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अलकायदा समर्थित आतंकी संगठन पेशावर व क्वेटा से संचालित किया जा रहा था।

एटीएस ने यहां छापेमारी कर घर के अंदर से दो प्रेशर कुकर बम एक अर्ध निर्मित टाइम बम बरामद किया है।

उन्होंने कहा कि उमर लखनऊ में जेहादी प्रवृत्ति के लोगों को तैयार कर रहा था। उन्होंने बताया कि मिनहाज और शकीलुद्दीन इस संगठन के सदस्य हैं। ये लोग 15 अगस्त से पहले कई शहरों को दहलाने की योजना बना रहे थे।

एडीजी ने बताया कि इनपुट के आधार पर मिनहाज के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है।

गौरतलब है क‍ि भारी विस्फोटकों के साथ आज काकोरी थाना क्षेत्र की सीतेबिहार कॉलोनी में छापेमारी कर आतंक‍ियों को गिरफ्तार किया गया था। – Legend News

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली