
रांची : राज्य के किसानों के सुख सुविधाओं को देखते हुए झारखंड सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार की ओर से यह निर्णय लिया गया है कि किसानों का 2 लाख तक के कृषि ऋण माफ किया जाएगा। झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख में उक्त बातें बैंकर समिति की एक बैठक के दौरान कहीं। कृषि मंत्री बादल पत्र लेख ने बैठक के दौरान राज्य के बैंकों को यह आदेश जारी करते हुए सभी बैंक को किसानों द्वारा ली गई कृषि ऋण माफी का प्रस्ताव प्रस्तुत करने की बात कही। इसके अलावा पत्रलेख ने यह भी कहा है कि राज्य के किसानों द्वारा 31 मार्च 2020 तक लिए गए जो भी किसानों की ऋण 50 हजार से दो लाख तक की ऋण हो उसे एक मुस्त भुगतान के तौर पर माफ कर दिया जाएगा । इस तरह झारखंड सरकार के कृषि मंत्री द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णय से काफी खुशी देखने को मिलेगा।