रांची में एक और राजनीतिक पार्टी के नेता की हत्या

0
fastlive news

रांची  : रांची से एक बार फिर राजनीति से जुड़े एक नेता की हत्या किए जाने का सनसनी खेज खबर आई है। मालूम रहे कि पिछले दिनों भाजपा नेता की हत्या किए जाने के महज कई दिन बाद ही अपराधियों ने एक आजसू नेता की गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना पंडरा ओपी क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस घटना में शामिल अपराधियों के बारे में गहन जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों को गिरफतार करने के लिए जांच कर रही है। इस तरह महज कई दिनों के अंदर दो राजनीतिक नेताओं के हत्या हो जाने को लेकर लोगों में आक्रोश ज्यादा है। वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले हत्यारों की गिरफतारी की मांग जनताओं ने जल्द से जल्द की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घटना स्थल के समीप ही श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा था। वहीं पर अपराधियों ने मौके का फायदा उठाकर इस हत्या की घटना को अंजाम दिया और भीड में मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर जांच में जुटी है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन