अफगानिस्तान में कार बम धमाके से 17 लोगों की मौत

0
fastlive news

::  ईद – उल – अजहा के पूर्व संध्या पर अफगानिस्तान में धमाका
::  यह घटना पाकिस्तानी आतंकी संगठन की ओर लोगों का है शक

एजेंसी:  ईद-उल-अजहा के पूर्व संध्या पर अफगानिस्तान के दुश्मनो ने कार बम धमाका कर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करने की कोशिश की है। क्योंकि आज से कुछ दिन पूर्व ही यूएनएससी की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि अफगानिस्तान की धरती पर लगभग साढ़ै छह हजार पाकिस्तानी आतंकवादी अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने की कोशिश करने वाले है। आज के इस कार बम धमाके में 17 लोगों की जहां मौत हो गई है। वहीं 30 लोग इस घटना से घायल हुए है। यह बम धमाका अफगानिस्तान के मध्य लोगार प्रांत में हुआ है। यह घटना उस प्रांत के पुल -ए – आलम शहर में आजादी चैक पर हुआ है। ईद -उल – अजहा के त्योहार में अफगानिस्तान जैसे देश में कार बम धमाका करना किसी गहरी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। हलांकि इस घटना की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने अभी तक नहीं लिया हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news