
एजेंसी: अमेरिकी सिनेट ने अपने अमेरिकी कर्मचारियों को टिकटाॅक का इस्तेमाल करने पर पूरी तरह से प्र्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध सीनेट ने तब लगाया है जब बिल को पूरी तरह से मंजूरी मिल गई। इस बिल को पास करने के लिए हाल ही में सीनेट में मतदान भी कराया गया था। सरकारी कर्मचारियों को मिली डिवाइसों में टिकटाॅक प्रतिबंधित करने के लिए सीनेटर जोश हाॅले ने विधेयक पेश किया था। इधर व्हाइट हाउस ने टिकटाॅक को अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। इसलिए अमेरिकी सीनेट ने साफ शब्दो ंमें अपने देश के कर्मचारियों को टिकटाॅक इस्तेमाल नहीं करने की बात कही है।