
एजेंसी: कृषि कानून के खिलाफ भारत में उपजे किसान आंदोलन की आंच लंदन तक पहुंच गई है। लंदन के लोगों ने भारत के इस कृषि कानून के खिलाफ किसानों के समर्थन में मध्य लंदन में जमकर प्रदर्शन किए। हलांकि वहां कोरोना को लेकर वहां की सरकार ने सख्त निर्देश लागू किए है। फिर भी वहां के लोग भारत के इस कृषि कानून के खिलाफ वहां के सड़कों पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किए। इस प्रदर्शन के दौरान वहां के स्काॅटलैंड यार्ड पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। वहां की सरकार ने कोरोना गाइडलाइन को लेकर जो आदेश जारी किया है उसमें अगर 30 से ज्यादा लोग एक साथ जमा नजर आते है तो उन लोगों की गिरफ्तारी होती है। साथ ही गिरफ्तारी के बाद वैसे लोगों के खिलाफ जुर्माना भी लगाया जाता है।
