कोरोना के कारण करोड़ों लोगों पर गिर सकती है गरीबी की गाज: विश्व बैंक

0
fastlive news

एजेंसी:  कोरोना के कारण इस वर्ष के साथ साथ 2021 तक विश्व में करोड़ो आबादी के गरीबी रेखा से नीचे चले जाने को लेकर विश्व बैंक ने चिंता जाहिर की है। विश्व बैंक ने कहा है कि आगामी वर्ष तक कोरोना महामारी के कारण लगभग 15 करोड़ से भी अधिक लोगों पर गरीबी की गाज गिरने की संभावना है। वहंी कहा गया है कि 2021 तक 8.8 करोड़ से 11.5 करोड़ लोगों को अतिरिक्त गरीबी का सामना भी करना पड़ सकता है। वहीं विश्व बैंक ने चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि महामारी और वैश्विक मंदी दुनिया की आबादी का 1.4 प्रतिशत से अधिक गरीबी में गिरने का कारण हो सकता है। आगे कहा है कि कोरोना ने इस वर्ष की आर्थिक वृद्धि की गंभीरता को और भी चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

कोरोना के कारण करोड़ों लोगों पर गिर सकती है गरीबी की गाज: विश्व बैंक

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news