दक्षिण कोरिया के मिरयांग में भीषण आग लग जाने से 41 लोगों की मौत

0
fastlive news

सियोल : दक्षिण कोरिया के मिरयांग शहर के सेजोंग अस्पताल में शुक्रवार यानी आज भीषण आग लग जाने से 41 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि, दर्जनभर लोग बुरी तरह घायल भी हो गए, वहीं मरने वालों की संख्याे में बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, हादसा सुबह 7.30 बजे के आसपास हुआ था, वहीं एक अधिकारी के हवाले से बताया कि दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में एक घंटे 40 मिनट का समय लगा, जबकि, योनहाप के अनुसार, नर्सिग होम से 93 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, दमकल प्रमुख चोई-मान-वू ने संवाददाताओं को बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है, बीबीसी ने बताया कि घटनास्थल की तस्वीरें दिखा रही हैं कि इमारत से घना धुंआ उठ रहा है और मरीजों को बचाया जा रहा है, लगभग एक दशक में दक्षिण कोरिया में आग लगने की यह सबसे भयावह घटना है और मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है, कई घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है, रिपोर्ट में कहा गया कि अस्पताल के अधिकांश मरीज या तो सेरीब्रोवैस्कुलर (मस्तिष्क व रक्तवाहिनी संबंधी बीमारी) या स्ट्रोक से ग्रसित थे। ज्यादातर मरीजों की मौत दम घुटने से हुई, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून-जे-इन ने आपात बैठक बुलाई।(एज.)

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news