
काठमांडू: नेपाल के सिंधुपालचोक जिले में भूस्खलन की एक घटना सामने आई है। इस घटना में सिंधुपालचोक के करीब 37 लोगों को लापता होने की सूचना भी आ रही है। वहीं घटना के बाद भूस्खलन स्थल पर फंसे 10 अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इधर घटना के बाद 37 लोगों के लापता होने से वहां के प्रशासन ने पूरी तत्परता दिखाते हुए भूस्खलन स्थल पर बचाव कार्य को काफी तेज कर दिया है। इस भूस्खलन की घटना को लेकर सिंधुपालचोक जिले के पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद काफले कार्यालय से जो जानकारी मिली है उसमें कहा गया है कि धटना स्थल पर मिट्टी का मलवा साइट पर लगातार खिसक रहा है। जिसके कारण अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को साइट पर ले जाया जाएगा। ताकि इसके बाद वहां जो भी इस तरह की घटना हो तो जान माल की क्षति ने हो।
