प्रधानमंत्री मोदी अबू धाबी पहुंचे करेंगे मंदिर का शिलान्यास

0
fastlive news

अबू धाबी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पश्चिमी एशियाई देशों के दौरों के तहत आज अबू धाबी पहुंचे, मोदी बीती 9 फरवरी से इन दशों की यात्राओं पर हैं ,मोदी जार्डन के रास्ते फिलिस्तीन से होते हुए अब संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी पहुंच गए हैं, आज पीएम मोदी यहां ऐतिहासिक हिंदू मंदिर की शिलान्यास करेंगे, पीएम बनने के बाद मोदी दूसरी बार यूएई के दौरे पर गए हैं, आज यहां मोदी कई जरुरी वार्ताओं व कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, पीएम मोदी सुबह 09: 30 बजे वाहत अल करमा जाएंगे और श्रद्धांजलि देंगे, इसके बाद वह 11:00-12:30 बजे ओपेरा हाउस जाएंगे, यहां उनका हिंदू मंदिर में शिलान्यास करने का कार्यक्रम है, तत्पश्चात पीएम मोदी करीब 01:30 बजे दोपहर में खाड़ी देशों के शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे, इसके बाद वह दोपहर 02:15 बजे UEA के राष्ट्र प्रमुख के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, आज पीएम मोदी का वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में भी हिस्सा लेंगे, अबू धाबी में होने वाले मंदिर के शिलान्यास के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट करके कहा कि दुबई-अबू धाबी राजमार्ग पर बनने वाला यह अबू धाबी का पहला पत्थर से निर्मित मंदिर होगा, इससे पहले मोदी ने अबूधाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की, हवाई अड्डे पर अबू धाबी के शहजादे और शाही परिवार के अन्य सदस्यों ने उनकी अगवानी की, दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया, मोदी ने हवाई अड्डे पर स्वागत के लिए शहजादे का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उनकी यात्रा का भारत यूएई संबंध पर सकारात्मक असर पड़ेगा, भारतीय दूतावास से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी की यूएई यात्रा के तहत इंडियन कंसोर्टियम ओवीएल, बीपीआरएल और आईओसीएल तथा अबूधाबी नेशलन ऑयल कंपनी (एडीएनओसी) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह यूएई के अपस्ट्रीम ऑयल सेक्टर में पहला भारतीय निवेश है, इसके अलावा श्रमशक्ति, रेलवे तथा आर्थिक क्षेत्र में दोनों देशों के बीच समझौते किए गए, मोदी ने अबूधाबी के शहजादे की ओर से आयोजित भोज में भी शिरकत की।यूएई सैन्य बल के उप शीर्ष कमांडर मोहम्मद बिन जायद ने ट्वीट कर कहा कि हम आपने देश के अतिथि और मूल्यवान मित्र भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यूएई में गर्मजोशी से स्वागत करते हैं|(एज.)

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news