
टोक्टो : जापान के पश्चिमोत्तर में बीते दिनों एक ज्वालामुखी विस्फोट हो गया। वहीं इस भयानक विस्फोट से आसपास में हिमस्खलन होने लगा जिसके चलते 15 लोग बुरी तरह घायल हो गए, जबकि चार लोग हिमस्खलन की चपेट में आ गए, फिलहाल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है, बचाव कार्य में शामिल एक दमकलकर्मी ने बताया कि गुनमा के माउंट कुसात्सू-शिराने ज्वालामुखी में विस्फोट होने से पास के कुसात्सू-माची इंटरनेशनल स्की रिसॉर्ट इलाके में हिमस्खलन हो गया, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा कि शुरू में ज्वालामुखी के दक्षिण की ओर से धुआं उठता देखा गया था और उच्च तीव्रता वाले भूकंप के झटके भी दर्ज हुए, इसके बाद ज्वालामुखी के आसपास के पहाड़ों से चट्टानें गिरने लगी, जेएमए ने माउंट कुसात्सू शिराने के लिए तीन स्तरीय चेतावनी जारी की है|(एज.)