
एजेंसी ; इजरायली सेना और हमास के बीच जारी युद्ध थमने के बजाय और तेज होते जा रहा है। इस लडाई में दोनों और से हज़ारों लोगों की मौत हो चुकी है। पिछ्ले कई दिनों से इजरायली सेना ने गाजा पर अपने हमले तेज कर दिया है। यानी इजरायली पी एम के आदेश पर इजरायली सेना ने दुनिया के दबाव की परवाह किए बगैर हमास को खत्म करने का लक्ष्य लेकर अपनी लड़ाई को तेज कर दिया है। हमास युद्ध को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुली चुनौती देते हुए कहा है कि वे तब तक नहीं रुकेंगे जब तक वे युद्ध नहीं जीत जाते है । मालूम रहे कि कुछ दिन पूर्व ही इजरायली बंधकों के कुछ परिवारों ने पी एम बेंजामिन को संसद में रोक कर विरोध जताया था।