
एजेंसी : सीरिया के दमिश्क के ग्रामीण इलाके में असायदा जैनब शहर के शिया मस्जिद के पास अपराधियों ने जोरदार बम ब्लास्ट किया। यह बम ब्लास्ट गुरूवार रात को किया गया। इस बम ब्लास्ट की घटना में कम से कम छह लोगों के मारे जाने और 23 अन्य लोगों के घायल होने की सूचना हैं। घटना में घायल सभी लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने के लिए अपराधियो ने बम को एक मोटरसाइकिल में रखा था। उक्त बम इतना जोरदार ब्लास्ट हुआ कि मोटर साइकिल के पास खड़ी कार के परखच्चे उड़ गए। इतना ही नहीं विस्फोट से आस पास के कई दुकानों के सीसे भी टूट गए। कहा जा रहा है कि अपराधियों ने यह बम ब्लास्ट असायदा जैनब शहर को निशाना बनाकर किया था।