
मुंबई ; देश में नए विपक्षी गठबंधन इंडिया की तीसरी बैठक मुंबई में आगामी 25 से 26 अगस्त को होने वाली है। इस बैठक में भाजपा विरोधी गुट के सभी राजनीतिक पार्टी के बड़े नेता भाग लेंगे । जो देश में भाजपा को हराने के लिए अपनी रणनीति तय करेंगे । साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर खाका तैयार करेगें। कहा जा रहा है कि मुंबई में होने वाली इस बैठक के दौरान शिवसेना और एनसीपी मेजवानी करेंगे। इस मीटिंग में महाराष्ट्र में केन्द्र सरकार के विपक्षी दल के बड़े नेता दूसरे राज्यों से आने वाले सभी विपक्षी दलों के नेताओं का स्वागत करेंगे। मीटिंग में एक बात देखने को जरूर मिलेगा कि विपक्षी दलों का ऐसे राज्य में बैठक होगी जहां मेजवानी पार्टी का कोई भी सदस्य सत्ता में नहीं है। वैसे तो महाराष्ट्र में भाजपा शिवसेना एनसीपी की सरकार है इन सरकार के बीच जो भी नेता हैं इस विपक्षी दलों के गठबंधन के नए नामकरण इंडिया का कोई हिस्सा नहीं है। वैसे कहा जा रहा है कि विपक्षी दलों के इंडिया नाम से बने गठबंधन की बैठक को सफल बनाने को लेकर अभी से ही तैयारी की जा रही है।