
एजेंसी : नीदरलैंड के तट पर करीब तीन हजार कार लदे एक मालवाहक जहाज में भीषण आग लगी की घटना घटी। इस मालवाहक जहाज में आग इतनी भीषण हैं कि उसे बुझाने में कई दोनों तक का समय लग सकता है। तभी तो नीदरलैंड्स के तटरक्षक बलों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मालवाहक जहाज में लगी यह आग अगले कई दिनों तक रह सकता है। तट रक्षक बलों ने कहा कि उनकी ओर से आग को बुझाने का भरपूर कोशिश की जा रही है। कहा जा रहा है कि घटना में जहाज में कार्यरत एक भारतीय की मौत हो गई है। वहीं 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।