
एजेंसी : थाईलैंड के दक्षिणी प्रांत नाराथिवाट के सुंगई कोलोक शहर में स्थित पटाखा गोदाम में शनिवार को एक बड़ा विस्फोट हुआ। पटाखा गोदाम के इस विस्फोट से दो बच्चे सहित 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 120 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि इस भीषण विस्फोट में जो मलवा है उसमे भी कई लोगों के दबे होने की बात कही जा रही है। हालांकि इस मलवे में कितने लोग दबे हुए हैं इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस घटना को लेकर प्रांतीय गवर्नर ने जानकारी देते हुए दो टूक कहा है कि यह घटना शनिवार को दक्षिणी प्रांत नाराथिवाट के सुंगई कोलोक शहर में हुई है।