
एजेंसी : पीओके से होकर गुजरने वाले चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर की 10 साल पूरे हो चुके हैं। इसलिए चीन और पाकिस्तान दोनों देश मिलकर इस इकोनामिक कॉरिडोर की दसवीं सालगिरह बनाए जाने की पूरी तैयारी कर ली हैं। जानकारी के अनुसार वर्ष 2013 में पाकिस्तान और चीन दोनों देशों की बीच व्यापार संबंध को बढ़ाने के लिए चीन पाकिस्तान इकोनामिक कॉरिडोर की शुरुआत की गई थी। कहा जा रहा है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बेल्ट एंड रोड इनीशिटिव के तहत इसकी शुरुआत कराई थी। लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि चीन के द्वारा पीओके से होकर इस कोरिडोर की शुरुआत करना चीन की एक बहुत बड़ी मंशा थी। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा सोंची समझी एक चाल के तहत पी ओ के से होकर इस सीपीईसी और बीआरआई की शुरूआत को लेकर भारत ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।