
एजेंसी : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नवाबशाह जिले में हृदय विदारक रेल हादसा हुई। रावलपिंडी से चलने वाली हजारा एक्सप्रेस के डिब्बे सहारा स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। जिसमें एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे घटना स्थल के पास स्थित एक तालाब में जा गिरी। इस घटना में 31 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं 80 लोग घायल हो गए हैं। घायल सभी लोगों को अस्पताल ले जाने के बाद इनमे से 31 लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि उक्त क्षेत्र में भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक खराब हो गई थी। जिसके कारण ही यह हादसा होने का कारण माना जा रहा है। यह ट्रेन दुर्घटना कराची से 275 किलोमीटर दूर सहारा स्टेशन के पास घटी है। कहा जा रहा है कि घटना के बाद रेलवे के अधिकारी और प्रशासन राहत कार्य में जुटी है।