
रायपुर : देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद तीन राज्यों के मुख्यमंत्री पद को लेकर करीब एक सप्ताह तक उठापटक की स्थिति रही। इन तीन राज्यों में से भाजपा हाईकमान ने आज छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषण कर दी है। जो भाजपा हाईकमान ने कुनकुरी विधानसभा के आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री के रूप में घोषणा कर दी है। साय छत्तीसगढ़ के कुनकुरी विधानसभा से आदिवासी नेता के रूप में आते हैं। मालूम हो कि इसके पूर्व विष्णुदेव साय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहने के साथ-साथ विधायक और केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। साथ ही साय अपने कार्यकाल के दौरान संघ और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के करीबी माने जाते हैं । नरेन्द्र मोदी के
प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके कार्यकाल में विष्णुदेव साय केन्द्र में मंत्री भी रह चुके हैं। यानी साय में केन्द्र से लेकर राज्य तक के वस्तुस्थिति की जानकारी होने का अनुभव होना माना जा सकता है।