
रायपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-अबूझमाड़ में सुरक्षा बल और नकस्लियों के बीच जारी मुठभेड़ की खबर सामने आई है। इस मुठभेड के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा 8 नक्सलियों को मार गिराए जाने की भी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि
मुठभेड में सुरक्षा बलो के गोलियों से 8 नक्सली ढेर हो गए हैं। हालांकि थोडी दुख की बात यह भी है कि इस आपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों का एक जवान घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड हुई है। यह आपरेशन कितने देर तक चला इसकी कोई अधिकारिक बयान की खबर सामने नहीं आई है।