
एजेंसी : अमेरिका के केलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग बेकाबू होती जा रही है। वहां के प्रशासन से लेकर दमकल कर्मी इस भीषण आग को बुझाने में नाकाम दिख रहे है। फिलहाल वहां के दस हजार से अधिक घरों के परिवार वालों के समक्ष भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं वहा की सरकार ने आग के बढ़ते हालात को देखते हुए करीब दस हजार से अधिक लोगों को घर खाली करने के आदेश जारी किए है। वहीं इस भीषण आग को लेकर कहा जा रहा है कि यह आग करीब एक हजार किलोमीटर से भी अधिक क्षेत्र को अपने चपेट में ले लिया है। सूत्रों की माने तो केलिफोर्निया के जंगल का यह आग 80 किमी प्रति घंटा की गति से आगे बढ़ रहा है। जिसके कारण वहां कार्य करने वाले दमकल कर्मी इस आग को काबू करने में नाकाम दिख रहे है। फिलहाल इस भीषण आग को हेलिकॉप्टर के माध्यम से बुझाने की पूरी कोशिश दमकल कर्मी की ओर से किया जा रहा है।