
एजेंसी : पिछले कई दिनों से इजराइल और हमास के बीच चली आ रही युद्ध विराम की बातों पर पूर्ण विराम लग ही गया। गुरुवार को इजराइल और हमास के बीच हुए समझौता के बाद युद्ध विराम की स्थिति पर सहमति बनी और दोनो ने एक दूसरे के शर्त को आखिरकार मान लिया। इस विषय पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को अपने सहमति को जारी करते हुए कहा कि हमास ने युद्धविराम और बंधक समझौते की शर्तों पर बात मान ली है। जिसके कारण ही युद्धविराम को लागू करने की संशय की स्थिति पर बात बनी है। अंत में प्रधानमन्त्री बेजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि शर्तों के अनुसार हमास ने गाजा पट्टी में बंधक बनाए गए इजराइली नागरिको को रिहा करने के बाद दोनों देशों के बीच युद्धविराम की स्थिति पर सहमति बनी है।