
एजेंसी : विश्व के सबसे ताकतवर देश माने जाने वाले अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करने वाले है। जिसको लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच सभी तरह की तैयारी किए जाने की खबर सामने आई है। वहीं अमेरिका की ओर से विश्व के कई देशों को डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है। कहा जा रहा है कि ट्रंप के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में होने वाले खर्च को लेकर शपथ ग्रहण समिति की ओर 200 मिलियन डॉलर की व्यवस्था की गई है। जो शपथ ग्रहण कार्यक्रम में खर्च किया जाना है। ट्रंप के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में केपिटल हिल से व्हाइट हाउस तक परेड निकाली जाएगी। जो इस परेड में भारतीय ढोल बैड भी विशेष रूप में कार्यक्रम में हिस्सा लेगी। डोनाल्ड ट्रंप के इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अलावा विश्व के कई जाने माने देशों के नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। वहीं भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशकर ट्रंप के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लेंगे।