
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा : बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत बेनीडीह में संचालित अंबे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन के खिलाफ बाघमारा जेएमएम एवं भाकपा माले ने संयुक्त होकर आरपार की लड़ाई लड़ने की घोषणा बुधवार को किया। बाघमारा रथटांड में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए जेएमएम नेता अजमूल अंसारी एवं भाकपा माले नेता बलदेव वर्मा ने कहा कि अंबे आउटसोर्सिंग कम्पनी में स्थानीय युवाओं को नियोजन देने की मांग को लेकर लंबे समय से लड़ाई लड़ी जा रही है। इसी क्रम में ब्लॉक दो क्षेत्र के जीएम कार्यालय के समक्ष धरना समेत अंबे कंपनी का चक्का जाम भी किया गया था। जिसके फलस्वरूप अंबे कंपनी प्रबंधन और क्षेत्रीय बीसीसीएल प्रबंधन से आंदोलनकारियों की वार्ता भी हुई।जिसमे यह आश्वासन दिया गया था कि जुलाई के पहले सप्ताह से स्थानीय युवकों का इंटरव्यू कर उनको नियोजन दिया जाएगा। बाउजूद आजतक अंबे प्रबंधन ने स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने हेतु सकारात्मक पहल नहीं किया गया। इसलिए बाध्य होकर अंबे कंपनी के प्रतिनिधि राणा चौधरी के वादाखिलाफी के विरोध में रोजगार की मांग को लेकर आगामी 19 जुलाई को जेएमएम और भाकपा माले के नेतृत्व में अंबे आउटसोर्सिंग कम्पनी का अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा। मौके पर नूतन सिंह, संजय प्रामाणिक, शहाबुद्दीन, मसूर आलम, गुड्डू सिंह, शमशाद, जयनंदन गुप्ता, मो. शफीक, ताहीद, आशिफ खान, इशरार, मनोज कुम्हार, इम्तियाज, फारूक, अशोक सिंह, रघुनंदन गुप्ता, लादेन आदि उपस्थित थे।
