ब्लॉक दो क्षेत्र : रोजगार की मांग पर झारखंड युवा मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004

बाघमारा : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत झारखंड युवा मोर्चा धनबाद के जिला उपाध्यक्ष कारू यादव और वरीय नेता किरण महतो के नेतृत्व बुधवार को बाघमारा के बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के 14 नंबर हजारी घर के समीप एसएमएसजेवी परिवहन कंपनी में स्थानीय बेरोजगार युवकों के रोजगार देने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन किया। कारू यादव ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि एसएमएसजेवी कम्पनी मनमानी कर रही है और स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार नही दे रही है। वही कम्पनी में जो भी मजदूर काम कर रहे है उनको एचपीसी द्वारा तय किये वेतन भी नही दे रही है। कम्पनी द्वारा मजदूरों का पीएफ एवं वेतन कटौती कर करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है। किरण महतो ने कहा इन्ही मुद्दों एवं समस्याओं को लेकर धरना दिया गया है। कम्पनी 15 दिनों के अंदर हमारी मांगों को पूर्ण नही करती है और समस्या का समाधान नही करती है तो पूरे ब्लॉक दो क्षेत्र का चक्का जाम किया जायेगा। धरना संजू कुमार, पंकज कुमार दिनकर, विस्थापित नेता संटू महथा, लखिन्द्र महतो, शंकर महतो, मरियम खातून, राजकिशोर नापित, कैलाश भुईया, संजित मोदक, शुभम यादव, दीपक चौहान, बजरंगी विक्रम, पिंटू कुमार, सरिता देवी, गीता देवी, रेणु देवी, पेमा देवी, सूरत देवी, मीना देवी, एवं फूल कुमारी देवी आदि उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन