सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फतेहपुर में ‘नया सबेरा’ पत्रिका के संपादक मंडल की बैठक संपन्न

0
fastlive news

जामताड़ा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फतेहपुर में विद्यालय स्तरीय मासिक हस्तलिखित पत्रिका के संपादक मंडल की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह भैया-बहनों एवं आचार्यों की मौलिक रचनाओं से सजी डिजिटल पत्रिका का प्रकाशन किया जाएगा। पत्रिका में लेख, कविताएँ, कहानियाँ, चित्र तथा विद्यालयीन गतिविधियों से संबंधित रचनाएँ सम्मिलित होंगी।
बैठक में पत्रिका का नाम ‘नया सबेरा’ सर्वसम्मति से तय किया गया। इस पत्रिका का विधिवत विमोचन आगामी 25 जनवरी को आयोजित होने वाले पूर्व छात्र सह पूर्व आचार्य स्नेह मिलन समारोह में किया जाएगा। विमोचन समारोह में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में दुमका जिला कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार मोदी, विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद झारखंड प्रांत संयोजक डॉ. प्रो. अरुण कुमार मिश्रा, पूर्व छात्र झारखंड सह संयोजक प्रवीण कुमार, पूर्व छात्र संतोष कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
संपादक मंडल की बैठक में विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कुमार मिश्रा, कार्यालय प्रमुख सत्यजीत, अंग्रेज़ी विषय की संपादक पूर्व छात्रा राजलक्ष्मी, हिन्दी विषय की संपादक नवम कक्षा की छात्रा स्वाति, संस्कृत विषय संपादक अविरल राज, डिज़ाइन विशेषज्ञ अष्टम कक्षा के छात्र मोहित के साथ-साथ श्रद्धा, वरीय आचार्य अरुण कुमार महतो एवं संगणक आचार्य अरविन्द कुमार बढ़ई उपस्थित रहे।
बैठक में सभी सदस्यों ने पत्रिका को विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा के विकास का सशक्त माध्यम बताते हुए इसे नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से प्रकाशित करने पर बल दिया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन