धनबाद के चिरकुंडा में फायरिंग

0
fastlive news

धनबाद : चिरकुंडा थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित मांगुर मछली के अवैध कारोबार में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि विवेकानंद कॉलोनी व्यवसायी रौशन बर्णवाल को निशाना बनाते हुए अज्ञात अपराधियों ने रविवार अहले सुबह उनके घर के बाहर खड़ी ऑटो पर फायरिंग कर दी। अपराधियों ने दो राउंड गोलियां चलाईं जिससे ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है । घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो खोखा बरामद कर आगे की कार्रवाई करने में जुटी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त कर थाने ले जाया गया है। घटना के संबंध में पीड़ित रौशन बर्णवाल के पिता ने चिरकुंडा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत देकर परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन