लाहबेड़ा के दो टोलों का पुराना विवाद सलटा

0
fastlive news

धनबाद : रुपन पंचायत के लाहबेड़ा गांव में वर्षो से चली आ रही विवाद आखिरकार  प्रशासन की पहल पर समाप्त हो गया। गांव के दो टोला के बीच कई सालों से मनमुटाव और विवाद जारी था। विवाद के कारण कभी मारपीट, कभी गाली-गलौज तो कभी देख लेने की धमकी जैसी घटनाएं घट रही थीं। दो दिन पूर्व माहौल उस समय अधिक तनावपूर्ण हो गया जब उपर टोला के लोगों ने नीचे टोला के लोगों को सरकारी तालाब में नहाने और सरकारी चापाकल से पीने की पानी लेने पर रोक दिया।। मामला पूर्वी टुंडी थाना पहुंचा तो इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने पहल की और गांव में पंचायती बुलाई गई। थाना प्रभारी नीतीश कुमार, पुलिस निरीक्षक मो साजिद हुसैन, मुखिया सतीश मुर्मू, पूर्व मुखिया पुत्र प्रदीप टुडू, झामुमो नेता रामचन्द्र मुर्मू आदि की मौजूदगी में सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं और पुरुष पंचायती में शामिल हुए। पंचायती के दौरान कई बार माहौल गरम हो गया। पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया । अंत में दोनों पक्षों के पांच -पांच बुद्धिजीवी लोगों को लेकर समझौता करा दिया गया। समझौता स्वीकार होने के बाद दोनों पक्ष के ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को आपसी भाईचारे के साथ रहने का भरोसा दिया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन