
धनबाद : दुराचार के प्रयास का आरोप लगाने वाली नेत्री द्वारा कोर्ट में अपने बयान से मुकरने के बाद बाघमारा विधायक ढुलू महतो को कोर्ट से थोड़ी राहत और मन में थोड़ी शान्ति मिलने की उम्मीद जगी है। बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर वर्ष 2018 में दुराचार का प्रयास करने का आरोप एक नेत्री ने लगाया था। जो नेत्री के बयान पर मामला दर्ज नहीं होने पर उन्होंने कतरास थाना के समीप 22 नवंबर 2018 को आत्मदाह करने का भी प्रयास किया था। इसके बाद प्रशासन ने इस मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए कई महीना तक काफी खींचतान चलने के बाद अंत में 4 अक्टूबर 2019 को नेत्री के बयान पर कतरास थाना में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को दुराचार के प्रयास के मामले में जिला कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट तक का चक्कर लगाना पड़ा। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन रहने के बाद गुरुवार को सुनवाई के दौरान नेत्री ने कोर्ट में अपने बयान से यू टर्न ले लिया। जिसमें दुराचार के प्रयास का आरोप लगाने वाली नेत्री ने अपने बयान से यू टर्न लेते हुए कहा कि बाघमारा विधायक ढुलू महतो इस मामले में पूरी तरह से बेकसूर है । उन्होंने कहा कि विधायक ढुलू ने उनके साथ किसी तरह का दुराचार का प्रयास नहीं किया। सुनवाई के दौरान कोर्ट में नेत्री द्वारा इस तरह का बयान दिए जाने के बाद विधायक ढुलू महतो ने थोडी राहत की सांस ली हैं। कोर्ट में अपने बयान से मुकरने के बाद कोर्ट ने नेत्री को पक्षद्रोही घोषित किया है। इस तरह यदि देखा जाय तो आने वाले दिनों में इस मामले में बाघमारा विधायक ढुलू महतो को कोर्ट से थोड़ी राहत मिलने की आस जगी है।