
एजेंसी : वैश्विक भुखमरी को लेकर जीएचआई ने एक सर्वे जारी किया है। जिसमें जीएचआई ने वैश्विक भुखमरी की सूचकांक में पाकिस्तान को 99वें स्थान पर होने की सर्वे रिपोर्ट जारी की है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार पिछ्ले डेढ़ दशक पहले की पाकिस्तान की वैश्विक भुखमरी की रिपोर्ट को यदि देखा जाय तो
सूचकांक में पाकिस्तान की रैंकिंग 2006 में 38.1 थी। जो 2022 में गिरकर 26.1 पर आ पहुंची है। इस रिपोर्ट में इतना तो जरूर अनुमान लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान और वहां के लोगों पर कितना विकट संकट से गुजरना पड़ रहा होगा। यह रिपोर्ट जीएचआई ने अपने सर्वेक्षण में शामिल 121 देशों में से पाकिस्तान को 99वें स्थान पर रखा। जीएचआई के सर्वे रिपोर्ट की माने तो सशस्त्र संघर्ष, जलवायु परिवर्तन और कोरोना जैसे महामारी ने 82.8 करोड़ लोगों को भुखमरी की स्थिति में ले जाकर खड़ा कर दिया है। जो एक गंभीर मामला है।