
पटना : बिहार के कटिहार जिले में बिजली विभाग के खिलाफ स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस उग्र प्रदर्शन के दौरान प्रर्दशनकारियों ने पुलिस कर्मी और बिजली विभाग के कर्मचारियों पर पथराव कर दिया। इस पथराव के दौरान एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी और बिजली कर्मचारी घायल हो गए। प्रर्दशनकारियों के उग्र रूप को देखकर स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने के बाद प्रदर्शनकारी और उग्र होकर पुलिस और बिजली कर्मियों पर पथराव और मारपीट पर उतर आए । तब पुलिस ने उन प्रदर्शनकारियों पर गोली चलान शुरु कर दिया। पुलिस द्वारा किए गए इस गोलीबारी में दो ग्रामीण की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं एक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।