
नई दिल्ली : भारतवासी आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मना रहे है। इस राष्ट्रीय त्योहार के दिन पी एम नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी । इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से 11वीं बार देश वासियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों को बलिदान देने वाले और आजीवन संघर्ष करने वालों को याद करनी चाहिए। उन्होनें आगे कहा कि इस वर्ष देश में आए प्राकृतिक आपदा के कारण हम भारत वासियों की चिंता बढी है। पिछले दिनों आए प्राकृतिक आपदा के कारण अनेक लोगों ने अपने परिजन खोये हैं। पी एम नरेंद्र मोदी ने उन सभी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आज यह देश उन सभी के साथ खड़ा है। इसके साथ ही पी एम नरेंद्र मोदी ने देश में महिला के अत्याचार के खिलाफ जोर देते हुए कहा कि महिला पर अत्याचार करने वाले
दोषियों के बीच डर पैदा होनी चाहिए। अपने संबोधन के दौरान पी एम नरेंद्र मोदी ने अपने पड़ोसी देश बांग्लादेश को हरसंभव मदद करने की भी बात कही। देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ लोग निराशावादी होते हैं जो देश को पीछे की ओर ले जाना चाहते हैं। जो ऐसे लोगों से देश वासियों को बचकर रहने की बात प्रधानमंत्री ने कही।