
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर धमकी दी है। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जारी वीडियो में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा नहीं फहराने की धमकी दी है। उन्होनें सीएम भगवंत मान को जारी वीडियो में कहा है कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है। उन्होनें अपने वीडियो में आगे कहा कि तिरंगे के नीचे हमारे सिखों की नस्लकुशी हुई है। जिससे 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हमारे सिख पंथ और पंजाब की आजादी का दिवस नहीं है।