
पटना : बिहार के बेगूसराय में शनिवार को भाजपा सासंद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला किए जाने का एक गंभीर ममला सामने आया था। जिसको लेकर बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने प्रतिक्रिया में कहा है कि अगर हमलावर के हाथ में रिवॉल्वर होती तो वह निश्चित ही मेरी हत्या कर देता। सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हमलावर को दूसरे समुदाय का बताया है। केन्द्रीय मंत्री सिंह ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पूर्व में दिए गए बयान को सही बताया है।