
रायपुर : छत्तीसगढ़ में भारतीय सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस भीषण मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली सहित 6 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। घटना में मारे जाने के बाद उन सभी 6 नक्सलियों की पहचान सुरक्षा बलों के जवानों ने कर ली है। बताया जाता है कि जिन नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया है उन सभी पर करीब 38 लाख रुपए का इनाम सरकार की ओर से घोषित कर रखा गया था । घटना के बाद सुरक्षा बल के जवानों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक तथा उपयोग किए जाने वाले अन्य सामानों को भी सुरक्षा बलों ने नक्सलियों पास से बरामद किया है