
चंडीगढ़: हरियाणा के गुरुग्राम सोहना से एक बीटेक के छात्र का आत्महत्या कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि युवक में एक आवासीय सोसाइटी के चौथी मंजिल से कूद कर अपनी जान दे दी है। मूल रूप से वह छात्र बिहार का रहने वाला है । जो वहां रह कर अपनी पढ़ाई करता था । बताया जाता है कि युवक पिछले कुछ दिनों से ही सोहना रोड स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में बीटेक की पढ़ाई करता था। जो इस वर्ष उनका द्वितीय वर्ष था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिस युवक ने की चौथी मंदिर से कूद कर आत्महत्या की है वह पिछले काफी दिनों से शराब के काफी सेवन भी करता था । इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर घटना की छानबीन में जुटी । बताया जाता है कि वह युवक किराए के मकान में वहां रहता था।