
एजेंसी : यूक्रेन और रूस का विवाद गहराता जा रहा है। इसका और एक ताजा उदाहरण यूक्रेन की ओर से एक ट्वीट के माध्यम से जारी कर कही गई है। यूक्रेन के रक्षा खुफिया एजेंसी डीआईयू ने साफ शब्दों में कहा है कि रूस अपने सैनिकों के जरिए यूक्रेन के अस्थायी कब्जे वाले क्षेत्रों के बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचाना चाहता है। यूक्रेन के डीआइ्रयू ने कहा है कि रूस उसके शहर डोनेटस्क में कई सामाजिक बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचा रहा है। यूक्रेन ने इस ट्वीट जारी कर कहा है कि रूस इस तरह की कार्रवाई करके यूक्रेन पर आतंकी गतिविधियों को आरोप लगाने की पूरी योजना पर काम कर रहा है। इस तरह की कार्रवाई को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों को घर से बाहर नहीं निकलने का ओदश जारी किया है।