ह्यूस्टन में मोदी ने कई समुदाय के लोगों से मिलकर उनका हालचाल लिया और उनके बातों को सुना

0
fastlive news

ह्यूस्टन(एज.) : हाउडी मोदी कार्यक्रम के अलावा कई कार्यक्रम में भाग लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अमेरिका पहुंचे तो उन्हें सिख समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए अपनी बातों को रखा। बातचीत के दौरान, समुदाय के सदस्यों ने देश और सिख समुदाय के समग्र विकास के लिए भारत सरकार द्वारा किए गए पथ प्रवर्तक निर्णयों के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि भारत के विकास के प्रति उनके उत्साह को देखकर मुझे प्रसन्नता हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने टेक्सास के ह्यूस्टन में कश्मीरी पंडितों के एक प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की। समुदाय के सदस्यों ने भारत की प्रगति और हर भारतीय के सशक्तीकरण के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए कदमों का मजबूती से समर्थन किया। मोदी ने अपने द्विट में कहा है कि कश्मीरी पंडितों के साथ मेरी विशेष बातचीत हुई। वहीं उन्होने ह्यूस्टन में दावूदी बोहरा समुदाय के सदस्यों से मिले और परस्पर बातचीत की। दावूदी बोहरा के सदस्यों ने सैयदना साहब के साथ प्रधानमंत्री के साहचर्य को रेखांकित किया। उन्होंने अपने सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पिछले साल नरेंद्र मोदी की इंदौर यात्रा का भी स्मरण किया है। मोदी ने लिखा है कि दावूदी बोहरा समुदाय ने दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाई है। ह्यूस्टन में मुझे उनके साथ समय व्यतीत करने और कई मुद्दों पर बात करने का अवसर मिला।

………………..

‘की ऑफ ह्यूस्टन’ देकर मोदी को किया गया सम्मानित
अमेरिका में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम में क्या होने वाला है यह भारत अमेरिका में ही नहीं पूरे विश्व के हर तबके के लोगों को इसे जानने की उत्सुकता थीं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को ह्यूस्टन के मेयर सिलविस्टर टर्नर ने भारत अमेरिका संबंधों के प्रति सम्मान करते हुए ‘की आफ ह्यूस्टन’ देकर सम्मानित किया। वहीं टर्नर ने कहा कि अमेरिका भारत को एक सामान्य देश की तरह नहीं बल्कि एक दोस्त के रूप् में मानता है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अमेरिका के कई शहरों से हजारों लोग ह्युस्टन पहुंचे हुए थे।

……………………….

अमेरिकी राष्टपति अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैः मोदी
हाउडी मोदी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा कि आज हमारे साथ विश्व के एक शक्तिशाली शख्स मौजूद है। जिसकी अपनी एक पहचान खुद है। वे आज परिचय के मोहताज नहीं है। उन्होंने कहा कि इस शक्तिशाली शाख्स को आज पूरे विश्व में हर कोई जानता है। इन्ही के सरकार के मार्ग दर्शन से आज अमेरिका का अर्थव्यवस्था मजबूती के शिखर छूने को आमदा है। मोदी ने अपने संबोधन में साफ शाब्दों में कहा कि अमेरिका विश्व के अन्य देशो के लिए काफी कुछ किया है।

…………………………

पीएम मोदी मेरा भरोसेमंद दोस्त : ट्रंप
हाउडी मोदी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व के शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री को अपना भरोसेमंद दोस्त बताया। वहीं टंप ने उसे धन्यवाद देते हुए मोदी के दुबारा प्रधानमंत्री बनने और उनके जन्म दिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी अपने देश को शिखर तक ले जाने के लिए अच्छा काम कर रहे है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news