
एजेंसी : बांग्लादेश की आंतरिक स्थिति पिछ्ले एक सप्ताह से काफी उथल पुथल और चुनौती पुर्ण रहा है। देश में नौकरियों में आरक्षण के मुद्दे से आरंभ हुए आंदोलन से ऐसा जनाक्रोश पैदा हुआ कि वहां की शेख हसीना की सरकार को घुटना टेकना पडा और अन्तत: पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को पीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा और देश छोड़कर भागना पड़ा। खबर यह आ रहा है कि कुछ दिनों से बांग्लादेश में आगजनी की घटना के बाद आज नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता हैं। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन के पूर्व मोहम्मद यूनुस ने देशभर में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।