
एजेंसी : केरल के वायनाड मै हुए भूस्खलन की घटना को लेकर अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दुःख व्यक्त किया है। इस दुख की घड़ी में जो बाइडेन ने कहा है कि इस कठिन समय में हम भारत के लोगों के साथ खड़े हैं । बताया जाता है कि वायनाड में हुए इस भयंकर त्रासदी से अब तक करीब 308 लोगों की मौत हो चुकी है । इस भीषण त्रासदी को लेकर जो बाइडेन ने इस विनाशकारी भूस्खलन से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने के साथ-साथ अपनी और से दुख जताया है । इस घटना में कितने लोगों की मौत हुई है इसकी अभी तक कोई सटीक जानकारी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं किया जा सका है। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होता ही जा रहा है।