
एजेंसी: सऊदी अरब की सरकार ने अब वहां की महिलाओं के हाथों सुरक्षा की कमान सौंपने की तैयारी कर रही है। इसके लिए वहां की सरकार ने हज यात्रा के दौरान मक्का में सुरक्षा को लेकर महिला गार्डो की तैनाती की है। इस तरह की सुरक्षा व्यवस्था सऊदी अरब में पहली बार हुई है। इस सुरक्षा गार्ड में हज यात्रियों को सुरक्षा देने वाली पहली महिला गार्ड का नाम मोना है। सऊदी अरब की सरकार ने वहां महिला गार्डों की तैनाती के लिए अप्रैल माह से ही दर्जनों महिला सैनिकों की नियुक्ति की है। बताया जाता है कि हज यात्रा के दौरान ये महिला गाडर््स वहां हाजियों का पूरी तरह से ख्याल रख कर शांति बहाल करने में लगी है।
