
एजेंसी : हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया की मौत के बाद ईरान के राष्ट्रपति . मसूद पेजेशकियान ने एक बड़ा बयान देकर इजराइल को सोचने में मजबूर कर दिया है। तभी तो अभी तक जो रिपोर्ट सामने आई है उनमें यह कहा जा रहा है कि ईरानी राष्ट्रपति के द्वारा जारी बयान के बाद इजरायल हाई अलर्ट मोड पर है। ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान ने हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया की मौत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उनका देश अपनी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। इसके आगे उन्होनें दो टूक शब्दों में इजराइल के बिना नाम लिए कहा कि इसके जिम्मेदार लोगों को ऐसा जवाब दिया जाएगा कि उनकी अपने इस हरकत पर पछतावा होगा।